- बी.टेक कोर्स लिस्ट 2026 (B Tech Course List 2026 in …
- डिप्लोमा होल्डर्स के लिए बी.टेक कोर्सेस की लिस्ट 2026 (List …
- भारत में उपलब्ध टॉप बी.टेक स्पेशलाइज़ेशन्स लिस्ट 2026 (Top B.Tech …
- भारत में बीटेक कोर्सेस के लिए एलिजिबिलिटी 2026 (Eligibility for …
- बी.टेक कोर्स पूरा करने के बाद करियर की संभावनाएं 2026 …
- Faqs

बीटेक कोर्स की लिस्ट 2026 (B.Tech Course List 2026
in Hindi):
बी.टेक कोर्सेस भारत में सबसे अधिक मांग वाले स्ट्रीम में से एक है। देश में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी पर ज़ोर दिए जाने के कारण बहुत से लोग भारत में बी.टेक की डिग्री हासिल करते हैं। भारत में एक बड़ी टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री है और बी.टेक प्रोग्राम को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स,टेलीकम्यूनिकेशन, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में करियर के रूप में देखा जाता है। इसके आलावा भारत और दुनिया भर में कुशल इंजीनियरों की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे कई छात्र इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए बी.टेक की डिग्री हासिल कर रहे हैं। देश भर के कई कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में बी.टेक में 20 से अधिक विशेषज्ञताएं प्रदान की जाती हैं। जो उम्मीदवार बी.टेक करना चाहते हैं उन्हें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स,केमिस्ट्री और गणित के साथ कम से कम 50% मार्क्स के साथ कक्षा 10+2 पास करना आवश्यक है। जो उम्मीदवार बीटेक कोर्स में आवेदन करना चाहते हैं वे बी.टेक कोर्स से रिलेटेड सारी जानकारी इस लेख में पढ़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें:
सरकारी कॉलेजों में बीटेक कोर्स की फीस
बी.टेक कोर्स लिस्ट 2026 (B Tech Course List 2026 in Hindi)
भारत में बी.टेक कोर्स में कई क्षेत्र हैं। उम्मीदवार बी.टेक स्पेशलाइज़ेशन लिस्ट यहाँ देख सकते हैं।
- बी.टेक एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग
- बी.टेक एयरोस्पेस इंजीनियरिंग
- बी.टेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग
- बी.टेक ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग
- बी.टेक बायोकेमिकल इंजीनियरिंग
- बी.टेक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग
- बी.टेक बायोटेक्नोलॉजी
- बी.टेक केमिकल इंजीनियरिंग
- बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग
- बी.टेक कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग
- बी.टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- बी.टेक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
- बी.टेक इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
- बी.टेक इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग
- बी.टेक एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग
- बी.टेक फ़ूड टेक्नोलॉजी
- बी.टेक इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
- बी.टेक इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग
- बी.टेक इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग
- बी.टेक मरीन इंजीनियरिंग
- बी.टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- बी.टेक मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग
- बी.टेक माइनिंग इंजीनियरिंग
- बी.टेक पेट्रोलियम इंजीनियरिंग
- बी.टेक प्रोडक्शन इंजीनियरिंग
- बी.टेक रोबोटिक्स इंजीनियरिंग
- बी.टेक सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग
- बी.टेक टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग
- बी.टेक टेक्सटाइल इंजीनियरिंग
डिप्लोमा होल्डर्स के लिए बी.टेक कोर्सेस की लिस्ट 2026 (List of B.Tech Courses for Diploma Holders 2026 in Hindi)
कई युनिवर्सिटी और कॉलेज डिप्लोमा होल्डर्स को इंजीनियरिंग या संबंधित क्षेत्रों में बी.टेक की डिग्री हासिल करने के लिए लेटरल एंट्री के ज़रिए एडमिशन देते हैं। यहाँ कुछ पॉपुलर बी.टेक स्पेशलाइज़ेशन्स दी गई हैं जिन्हें छात्र लेटरल एंट्री के ज़रिए बी.टेक की डिग्री पूरी करने के बाद कर सकते हैं:
- एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री
- ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री
- बायोटेक्नोलॉजी लेटरल एडमिशन
- सिविल इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री
- कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री
- कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग आईबीएम के सहयोग से प्रदान की जाती है - लेटरल एंट्री (बिजनेस एनालिटिक्स और ऑप्टिमाइजेशन, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा और फोरेंसिक, ग्राफिक्स और गेमिंग टेक्नोलॉजी)
- डेटा साइंस और मशीन लर्निंग लेटरल एंट्री
- डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन लेटरल एडमिशन
- इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री
- इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IOT) में विशेषज्ञता के साथ लेटरल एंट्री
- इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर लेटरल एंट्री
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री
भारत में उपलब्ध टॉप बी.टेक स्पेशलाइज़ेशन्स लिस्ट 2026 (Top B.Tech Specialization List Available in India 2026 in Hindi)
भारत में टॉप बी.टेक टॉप कोर्सेस की लिस्ट नीचे देख सकते हैं।
- गेमिंग टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञता के साथ बी.टेक सीएसई (आईबीएम के साथ सहयोग)
- क्लाउड कंप्यूटिंग में विशेषज्ञता के साथ बी.टेक सीएसई (माइक्रोसॉफ्ट के साथ सहयोग)
- बी.टेक इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (इंटेल के सहयोग से इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में विशेषज्ञता)
- मेक्ट्रोनिक्स में विशेषज्ञता के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- बी.टेक कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग (इंजीआर्टिफीशियल नियरिंग और मशीन लर्निंग में विशेषज्ञता) - ज़ेबिया के साथ सहयोग
- बी.टेक कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग (साइबर सुरक्षा में विशेषज्ञता) - क्विक हील के साथ सहयोग
- बी.टेक कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग (क्लाउड, DevOps और ऑटोमेशन में विशेषज्ञता) - ज़ेबिया के साथ सहयोग
- आईबीएम (साइबर सुरक्षा और फोरेंसिक) के सहयोग से बी.टेक कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग
- बी.टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग (स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और ऑटोमेशन में विशेषज्ञता)
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग में विशेषज्ञता के साथ बी.टेक सीएसई (माइक्रोसॉफ्ट के साथ सहयोग)
भारत में बीटेक कोर्सेस के लिए एलिजिबिलिटी 2026 (Eligibility for B.Tech Courses in India 2026 in Hindi)
बीटेक एडमिशन पाने के लिए उम्मीदवारों को बी.टेक एलिजिबिलिटी की जाँच करने की सलाह दी जाती है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि वे गलत कोर्सेस पर समय बर्बाद न करें। बीटेक के ओरिजिनल एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के अनुसार उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% मार्क्स के साथ 10+2 कक्षा पास होना आवश्यक है जबकि अधिकांश विश्वविद्यालयों में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 5% से 10% तक की छूट दी जाती है। उम्मीदवारों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि कक्षा 10+2 में उनके पास फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित हों। उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जैसे ज़ेडक्यूवी-85 , ज़ेडक्यूवी-100 , एमएचटी सीईटी , बिटसैट आदि के लिए आवेदन करना ज़रूरी हो जाता है।
यह भी देखें -
इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम 2026
बी.टेक कोर्स पूरा करने के बाद करियर की संभावनाएं 2026 (Career Prospects After Completing B.Tech Course 2026 in Hindi)
भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों से बी.टेक कोर्स पूरा करने के बाद कई करियर विकल्प उपलब्ध हैं। कुछ पॉपुलर विकल्प इस प्रकार हैं:
- सॉफ्टवेयर डेवलपर: आप अलग-अलग इंडस्ट्रीज़ जैसे आईटी, ई-कॉमर्स, स्वास्थ्य सेवा, फाइनेंस आदि में सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में काम कर सकते हैं।
- डेटा एनालिस्ट: आप फाइनेंस, स्वास्थ्य सेवा, मार्केटिंग आदि जैसे इंडस्ट्रीज़ में डेटा एनालिस्ट के रूप में काम कर सकते हैं।
- सिविल इंजीनियर: आप कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में सिविल इंजीनियर के रूप में काम कर सकते हैं।
- मैकेनिकल इंजीनियर: आप मैनुफैक्चरिंग इंडस्ट्री में मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में काम कर सकते हैं।
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियर: आप बिजली उत्पादन और डिस्ट्रीब्यूशन इंडस्ट्री में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में काम कर सकते हैं।
- बिज़नेस एनालिस्ट: आप फाइनेंस, स्वास्थ्य सेवा, मार्केटिंग आदि जैसे इंडस्ट्रीज़ में बिज़नेस एनालिस्ट के रूप में काम कर सकते हैं।
ये आपके लिए उपलब्ध बीटेक नौकरियां के कुछ उदाहरण मात्र हैं। अपने लिए सबसे अच्छा करियर विकल्प चुनने के लिए अपनी रुचियों और कौशलों का पता लगाना ज़रूरी है। बीटेक ग्रेजुएट्स में आमतौर पर कॉम्पिटिटिव सैलरी पाने की क्षमता होती है। भारत में एवरेज वार्षिक बीटेक वेतन ₹2,50,000 से ₹40,00,000 तक हो सकता है। आप अपने कौशल को निखारने और नौकरी की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन या सर्टिफिकेशन प्रोग्राम्स पर भी विचार कर सकते हैं।
B.Tech कोर्सेस पर अधिक लेखों और अपडेट के लिए, कॉलेजदेखो के साथ बने रहें!
Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?
Say goodbye to confusion and hello to a bright future!
FAQs
कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग कुछ सर्वश्रेष्ठ बीटेक कोर्सेस हैं।
भारत में बीटेक की 20 से अधिक विशेषज्ञताएं हैं।
बीटेक की योग्यता प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 50% अंकों के साथ 10+2 क्लास उत्तीर्ण करनी होगी।
बीटेक में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित मुख्य विषय हैं।
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी में इंजीनियरिंग, बीटेक में टॉप शाखाओं में से कुछ हैं।
क्या यह लेख सहायक था ?


















समरूप आर्टिकल्स
भारत में GFTIआई कॉलेजों की लिस्ट (List of GFTI Colleges in India in Hindi): कटऑफ, सीट मैट्रिक्स, फीस और एडमिशन प्रोसेस यहां देखें
गेट 2026 अर्थशास्त्र सिलेबस (GATE 2026 Economics Syllabus) - टॉपिक्स, सैंपल क्वेश्चन, एग्जाम पैटर्न, बेस्ट बुक्स
गेट 2026 के माध्यम से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के लिए सार्वजनिक उपक्रमों की लिस्ट (List of PSUs for Electrical & Electronics Engineering through GATE 2026) - एलिजिबिलिटी, एप्लीकेशन फॉर्म, सिलेक्शन प्रोसेस,एवरेज सैलरी
गेट 2026 के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए PSU की लिस्ट (List of PSUs for ECE through GATE 2026)
बिटसैट मार्क्स वर्सेस रैंक एनालिसिस 2026 (BITSAT Marks vs Rank Analysis 2026) - पूरा विश्लेषण हिंदी में देखें
गेट बायोटेक्नोलॉजी सब्जेक्ट वाइज वेटेज 2026 (GATE Biotechnology Subject Wise Weightage 2026): इम्पोर्टेन्ट टॉपिक्स, बेस्ट बुक्स