
एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन डाक्यूमेंट्स लिस्ट (List of documents Required for MP Polytechnic Admission): एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन प्रोसेस तकनीकी शिक्षा संचालनालय मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित कराया जाता है। एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन ब्रॉउचर के साथ ही एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन डाक्यूमेंट्स लिस्ट (List of documents Required for MP Polytechnic Admission) जारी की जाती है। एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन डाक्यूमेंट्स लिस्ट (List of documents Required for MP Polytechnic Admission) में क्लास 10वीं तथा 12वीं मार्कशीट के साथ अन्य डाक्यूमेंट्स शामिल है। जो उम्मीदवार एम.पी पॉलिटेक्निक में एडमिशन लेना चाहते हैं वे ज़रूरी डाक्यूमेंट्स की लिस्ट इस लेख में देख सकते हैं।
एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन डाक्यूमेंट्स लिस्ट (List of Documents Required for MP Polytechnic Admission): हाइलाइट्स
मध्य प्रदेश पॉलिटेक्निक में एडमिशन लेने के लिए ज़रूरी डाक्यूमेंट्स की लिस्ट से जुड़ी हाइलाइट्स देखें।
विवरण | जानकारी |
|---|---|
कोर्स का नाम | डिप्लोमा कोर्स - पॉलिटेक्निक |
एम.पी पॉलिटेक्निक कोर्स की अवधि | 3 वर्ष |
एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन डाक्यूमेंट्स जमा करने का मोड | ऑनलाइन |
एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए कौन से डाक्यूमेंट्स ज़रूरी हैं? (What are the Documents Required for MP Polytechnic Admission?)
एम.पी पॉलिटेक्निक में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आवेदन फॉर्म भरना होता है और ज़रूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होते हैं तथा काउंसलिंग के दौरान कुछ ज़रूरी डाक्यूमेंट्स जमा करने होते हैं, वह लिस्ट यहाँ देख सकते हैं।
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- जन्म प्रमाण पत्र
- मध्य प्रदेश निवसीय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- फोटोग्राफ और सिग्नेचर
- EwS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- जम्मू कश्मीर प्रवासी प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- सैनिक वर्ग हेतु प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन ज़रूरी डाक्यूमेंट्स कैसे अपलोड करें? (How to Upload Required Documents for MP Polytechnic Admission?)
एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन के आवेदन के लिए उम्मीदवार को ज़रूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होते हैं। डाक्यूमेंट्स अपलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को देखें।
स्टेप 1: एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन की आधिकारिक वेबसाइट dte.mponline.gov.in पर जाएँ।
स्टेप 2: एम.पी पॉलिटेक्निक रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, ईमेल आइडी, फ़ोन नंबर आदि भरें।
स्टेप 4: लॉगिन क्रेडेंटिअल्स की मदद से एप्लीकेशन फॉर्म के लिए लॉगिन करें तथा अन्य जानकारी प्रदान करें।
स्टेप 5: अपने ज़रूरी डाक्यूमेंट्स को निर्धारित फॉर्मेट pdf/jpg में अपलोड करें।
स्टेप 6: फीस का भुगतान करें।
स्टेप 7: एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकल कर रखें।
Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?
Say goodbye to confusion and hello to a bright future!
FAQs
एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन के समय अगर कोई डॉक्यूमेंट उपलब्ध नहीं है तो इस स्तिथि में कुछ कॉलेजे टेम्पररी एडमिशन देकर वह डॉक्यूमेंट जमा करने की समय सीमा देते हैं लेकिन ज़्यादातर एडमिशन रद्द कर दिया जाता है।
एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन ज़रूरी डॉक्युमनेट्स निर्धारित फॉर्मेट PDF या JPG में अपलोड करने होते हैं।
एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन काउंसलिंग के समय सिर्फ ट्रांसफर सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट ही जमा करना होगा।
एम.पी पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए निम्नलिखित डॉक्युमेंट्स की फोटो कॉपी आपके पास होना ज़रूरी है।
- एप्लीकेशन फॉर्म की कॉपी
- पेमेंट का प्रमाण
- 10+2 की मार्कशीट
- जन्म प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- फोटो सहित पहचान पत्र
- मध्य प्रदेश निवास प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
क्या यह लेख सहायक था ?


















समरूप आर्टिकल्स
जेईई मेन गणित के महत्वपूर्ण टॉपिक्स और चैप्टर-वाइज वेटेज 2026 (JEE Main Mathematics Important Topics and Chapter-Wise Weightage 2026 in Hindi)
जेईई मेन एग्जाम 2026 टाइम मैनेज कैसे करें? (How to manage time in JEE Main exam 2026?)
जेईई मेन फिजिक्स 2026 में 90+ अंक प्राप्त करने की स्ट्रेटजी (Strategy to Score 90+ in Jee Mains Physics 2026)
जेईई मेन केमिस्ट्री में 90+ स्कोर करने की स्ट्रेटजी 2026 (Strategy to Score 90+ in Chemistry in JEE Main 2026 in Hindi)
जेईई मेन गणित में 90+ मार्क्स प्राप्त करने की स्ट्रेटजी (Strategy to Score 90+ in Mathematics in JEE Main in Hindi)
आगामी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की महत्वपूर्ण तारीखें 2026 (Important Dates for Upcoming Engineering Entrance Exams 2026 in Hindi): एग्जाम डेट, रजिस्ट्रेशन, एडमिट कार्ड और रिजल्ट