120 मार्क्स प्राप्त करने वाले उम्मीदवार VITEEE में 1 से 250 रैंक की उम्मीद कर सकते हैं। VITEEE मार्क्स वेर्सिज़ रैंक 2026 (VITEEE Marks Vs Rank 2026 in Hindi) से संबंधित पूरी जानकारी जैसे टॉपर लिस्ट, VITEEE रैंक को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स इस लेख में देखें।

VITEEE मार्क्स Vs रैंक 2026 (VITEEE Marks Vs Rank 2026 in Hindi): वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम (VITEEE) में 118 से 125 मार्क्स प्राप्त करने वाले छात्र 1 से 250 रैंक की उम्मीद कर सकते हैं। VITEEE मार्क्स वर्सिज़ रैंक 2026 के अनुसार जो छात्र 113 -117 के बीच VITEEE मार्क्स प्राप्त करते हैं वे 250 - 500 के बीच रैंक प्राप्त करेंगे। एंट्रेंस एग्जाम में 120+ मार्क्स प्राप्त करने से उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा इंस्टीट्यूशन में एडमिशन लेने में मदद मिलेगी। VITEEE एप्लीकेशन फॉर्म 2026 संभावित रूप से मार्च 2026 में जारी किये जाएंगे और VITEEE 2026 एग्जाम अप्रैल, 2026 में आयोजित किये जाएंगे। VITEEE में छात्रों को प्राप्त मार्क्स के अनुसार रैंक पिछले वर्ष के रिजल्ट्स और VITEEE के कट-ऑफ पर आधारित है। उम्मीदवार रैंक और मार्क्स के बारे में इस लेख से पढ़ सकते हैं।
VITEEE 2026 मार्क्स वर्सिज़ रैंक (VITEEE 2026 Marks vs Rank)
उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में पिछले वर्ष के VITEEE कट-ऑफ, रिजल्ट और ट्रेंड्स के आधार पर VITEEE मार्क्स Vs रैंक चेक कर सकते हैं:
VITEEE 2026 मार्क्स | VITEEE 2026 रैंक (संभावित) |
|---|---|
118+ | 1 - 250 |
113 -117 | 250 - 500 |
90 - 113 | 2,500 - 501 |
81 - 90 | 5,000 -2,501 |
72 - 81 | 5,001 - 6,500 |
60 - 72 | 6,501 - 8,500 |
43 - 60 | 8,501 - 11,000 |
31 - 43 | 15,001 -20,000 |
31 से कम | 20,000 |
VITEEE 2026 रैंक केटेगरी (VITEEE 2026 Rank Category in Hindi)
जो उम्मीदवार VITEEE के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें पता होना चाहिए कि VITEEE रैंक को चार केटेगरी में डिवाइड किया गया है: केटेगरी 1, केटेगरी 2, केटेगरी 3 और केटेगरी 4। नीचे VITEEE रैंक केटेगरी की डिटेल्स देखें:
- केटेगरी 1: 1 से 20,000 के बीच की रैंक VITEEE केटेगरी 1 में आती है। जो छात्र VITEEE में 1 से 20,000 के बीच रैंक प्राप्त करेंगे उन्हें सिर्फ स्टैण्डर्ड इंस्टीट्यूशनल फीस का ही भुगतान करना होगा।
- केटेगरी 2: 25,000 से 50,000 के बीच रैंक प्राप्त करने वाला छात्र केटेगरी 2 में आता है और उसे स्टैण्डर्ड इंस्टीट्यूशनल फीस के साथ 50,000 से 1,00,000 रुपये तक एडिशनल फीस देनी होती है।
- केटेगरी 3: 50,000 और 75,000 के बीच रैंक प्राप्त करने वाले छात्र केटेगरी 3 के में आते हैं और उन्हें स्टैण्डर्ड इंस्टीट्यूशनल फीस के साथ एडिशनल फीस के रूप में 1,50,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
- केटेगरी 4: 75,000 से अधिक रैंक VITEEE केटेगरी 4 में आते हैं और उम्मीदवारों को स्टैण्डर्ड इंस्टीट्यूशनल फीस के साथ 2,50,000 का भुगतान करना होगा।
VITEEE मार्क्स वर्सिज़ रैंक 2026 को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स (Factors Affecting VITEEE Marks vs Ranks 2026)
VITEEE के मार्क्स और रैंक वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एडमिशन में योगदान देने वाले कई फैक्टर्स पर निर्भर करते हैं जैसे केटेगरी, मार्क्स, एग्जाम का कठिनाई लेवल, आदि। उम्मीदवार नीचे दिए गए VITEEE मार्क्स और रैंक को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स चेक कर सकते है:
- कठिनाई लेवल: जैसे-जैसे एग्जाम का कठिनाई स्तर बढ़ता है, उम्मीदवारों के अंक कम होते जाते हैं। कठिनाई स्तर बढ़ने के साथ-साथ VITEEE रैंक भी बढ़ती है।
- आवेदकों की संख्या: जैसे-जैसे आवेदकों की संख्या बढ़ती है VITEEE कट-ऑफ मार्क्स बढ़ता है और आवेदकों की रैंक कम होती है।
- वर्ग: आरक्षित क्लास के लिए VITEEE रैंक अलग से जारी की जाती है और इन वर्गों के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों को उनकी केटेगरी रैंक के अनुसार VIT में एडमिशन मिलेगा। जो उम्मीदवार ओपन केटेगरी में आने वाले मार्क्स प्राप्त करेंगे उन्हें सामान्य वर्ग में एडमिशन मिलेगा।
VITEEE 2026 में मार्क्स और रैंक बढ़ाने के लिए टिप्स (Tips for Increasing Marks and Ranks in VITEEE 2026)
VITEEE में अपने मार्क्स और रैंक बढ़ाने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए टिप्स देख सकते हैं:
- एग्जाम में सबसे ज़्यादा आने वाले चैप्टर्स और टॉपिक्स की ,लिस्ट तैयार करें और इन चैप्टर्स की अच्छे से तैयारी करें।
- VITEEE सिलेबस को कवर करें और रिविज़न के लिए समय निकालें।
- ज़्यादा मार्क्स प्राप्त करने का लक्ष्य रखें और VITEEE मॉक टेस्ट तथा सैंपल पेपर के माध्यम से अपनी परफॉरमेंस एनालाइज़ करें।
- टाइम मैनेजमेंट स्किल को बढ़ाने और दबाव में एग्जाम देने के लिए एग्जाम की स्थिति में वीआईटीईईई पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र और मॉक टेस्ट सॉल्व करें।
VITEEE टॉपर लिस्ट 2026 (VITEEE Topper List 2026)
वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम में सफलता प्राप्त करने और उसमें सबसे अच्छी रैंक प्राप्त करने के लिए VITEEE 2024 की टॉपर लिस्ट ज़रूर देखें। VIT इंजिनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम के टॉपर्स की लिस्ट नीचे दी गई है:
नाम | रैंक |
|---|---|
अपडेट किया जाएगा | 1 |
अपडेट किया जाएगा | 2 |
अपडेट किया जाएगा | 3 |
अपडेट किया जाएगा | 4 |
अपडेट किया जाएगा | 5 |
अभिराज रमाकांत यादव | 6 |
अपडेट किया जाएगा | 7 |
अपडेट किया जाएगा | 8 |
अपडेट किया जाएगा | 9 |
अपडेट किया जाएगा | 10 |
हमने लेख में VITEEE रैंक और मार्क्स से संबंधित पूरी जानकारी प्रदान की है। VITEEE से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए CollegeDekho पर बने रहें। वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एडमिशन के लिए शुभकामनाएँ।
Are you feeling lost and unsure about what career path to take after completing 12th standard?
Say goodbye to confusion and hello to a bright future!
क्या यह लेख सहायक था ?


















समरूप आर्टिकल्स
भारत में GFTIआई कॉलेजों की लिस्ट (List of GFTI Colleges in India in Hindi): कटऑफ, सीट मैट्रिक्स, फीस और एडमिशन प्रोसेस यहां देखें
गेट 2026 अर्थशास्त्र सिलेबस (GATE 2026 Economics Syllabus) - टॉपिक्स, सैंपल क्वेश्चन, एग्जाम पैटर्न, बेस्ट बुक्स
गेट 2026 के माध्यम से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के लिए सार्वजनिक उपक्रमों की लिस्ट (List of PSUs for Electrical & Electronics Engineering through GATE 2026) - एलिजिबिलिटी, एप्लीकेशन फॉर्म, सिलेक्शन प्रोसेस,एवरेज सैलरी
गेट 2026 के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए PSU की लिस्ट (List of PSUs for ECE through GATE 2026)
बिटसैट मार्क्स वर्सेस रैंक एनालिसिस 2026 (BITSAT Marks vs Rank Analysis 2026) - पूरा विश्लेषण हिंदी में देखें
गेट बायोटेक्नोलॉजी सब्जेक्ट वाइज वेटेज 2026 (GATE Biotechnology Subject Wise Weightage 2026): इम्पोर्टेन्ट टॉपिक्स, बेस्ट बुक्स